July 22, 2026
image (2)

एसटीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दानापुर रेलवे स्टेशन पर गांजा की तस्करी करते दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया।
तलाशी के दौरान इनके पास से 30.4 किलोग्राम गांजा, 10,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित सबलपुर नवल टोला निवासी सुनील कुमार उर्फ जितेंद्र राय और चंदन कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तस्करों की एक बड़ी खेप दानापुर स्टेशन के रास्ते कहीं भेजी जाने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म संख्या-1 के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़े दोनों युवकों को घेर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दोनों को भागने का मौका तक नहीं मिला। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वे नेपाल सीमा से अवैध गांजे की खेप लाकर पटना, वैशाली और सारण समेत राज्य के कई जिलों में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
गिरोह बड़े ट्रकों या भारी वाहनों के बजाय हर तीसरे-चौथे दिन ट्रेनों और छोटे साधनों से 30 से 40 किलोग्राम गांजे की छोटी-छोटी खेप पटना मंगवाता था। इस तरीके से वे पुलिस की नजरों से बचते आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *