July 22, 2026
IMG_8855

मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट 250सीसी से 750सीसी में ग्लोबल लीडर रॉयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक मोटरसाइकिल ‘क्लासिक 350’ का 2026 मॉडल नए और उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसमें राइडर-केंद्रित दो नए फीचर्स जोड़े हैं, जो मोटरसाइकिल के टाइमलेस कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए राइडिंग के अनुभव को पहले से कहीं अधिक सुगम और आरामदायक बनाते हैं.

हर राइड को आसान बनाने के उद्देश्य से 2026 क्लासिक 350 में हल्का और सुचारू क्लच एक्शन प्रदान करने के लिए ‘असिस्ट एंड स्लिपर क्लच’ शामिल किया गया है. इस नए फीचर के जुड़ने से शहर के भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाली सड़कों के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर में भी मोटरसाइकिल को गियर शिफ्ट करना और संभालना बेहद आसान और आरामदायक हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *