September 5, 2026
BIHAR

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय अपना चौथा दीक्षांत समारोह आगामी 8 सितंबर को आयोजित करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन XLRI ऑडिटोरियम में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भाग लेंगे।
​NEP 2020 लागू करने वाला झारखंड का पहला विश्वविद्यालय
कुलपति ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (FYUGP) प्रोग्राम को तय समय सीमा के भीतर सफलता पूर्वक पूरा करने वाला जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय ने एनईपी के प्रावधानों के अनुरूप इस वर्ष से 1-वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में भी दाखिले शुरू कर दिए हैं।
​2200 छात्राओं को डिग्रियां और पहली बार पीएचडी अवार्ड
इस दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी की लगभग 2,200 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, इतिहास में पहली बार विश्वविद्यालय की 4 पीएचडी शोध छात्राओं को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने पर डॉक्टर की उपाधि (Ph.D Degree) से सम्मानित किया जाएगा।
​चांसलर मेडल और गोल्ड मेडल की नई व्यवस्था
छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय ने कई नए पुरस्कार शुरू किए हैं:
​चांसलर मेडल: यूजी और पीजी की ओवरऑल टॉपर छात्रा को कुलाधिपति की ओर से चांसलर मेडल दिया जाएगा।
​गोल्ड मेडल: यूजी और पीजी के प्रत्येक individual प्रोग्राम टॉपर को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
​स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट के तहत पुनर्गठन
झारखंड सरकार द्वारा 27 अप्रैल को लागू किए गए नए स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट के निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय ने अपनी सेनेट, सिंडिकेट, बोर्ड ऑफ स्टडीज और सभी विभागों का पुनर्गठन पूरा कर लिया है। नए पत्रांक एवं सीटों के नए आवंटन के आधार पर ही इस सत्र के नए नामांकन भी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *