October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-10-16 at 10.07.03 AM

गुलमोहर हाई स्कूल के छात्र शिवाशीष वर्मा (कक्षा 11-बी) और सर्वज्ञ कौशिक (कक्षा 11-ए) ने आईआईटी बॉम्बे के टेकफेस्ट के तहत आयोजित स्पार्कएक्स प्रतियोगिता के दिल्ली जोनल चरण में दूसरा स्थान हासिल किया है।

दोनों छात्रों ने ‘मुक्ति’ नामक जेनरेटिव एआई आधारित प्रोजेक्ट विकसित किया है, जिसका उद्देश्य नशे की लत और हानिकारक आदतों से छुटकारा पाने में लोगों की मदद करना है। यह तकनीक आदतों के कारणों को समझने, सकारात्मक दिनचर्या विकसित करने और व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने में सहायक होगी।

विद्यालय की प्राचार्या प्रीति सिन्हा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि तकनीक और संवेदनशीलता का संगम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने 2023 में जमशेदपुर की पहली स्कूली एआई एवं रोबोटिक्स प्रयोगशाला ‘टेकबॉट इनोवेशन हब’ की स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *