November 29, 2026
WhatsApp Image 2026-11-28 at 10.15.01 AM

काशीडीह हाई स्कूल के कक्षा आठवीं एवं नौवीं के 36 छात्रों ने शुक्रवार को जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों के साथ तीन शिक्षक भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला की अनुसंधान गतिविधियों और वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने दो समूहों में विभिन्न प्रयोगशाला विभागों का भ्रमण किया तथा ई-कचरा पुनर्चक्रण, मेल्टिंग और अन्य अनुसंधान गतिविधियों को करीब से देखा। वैज्ञानिकों के साथ संवाद, प्रयोगात्मक प्रदर्शन और जल-विभाजन से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. श्रीदा पी. ने किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा विकसित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *