डा . मनोहर लाल गोयल व श्रीनिवास केडिया ट्रस्ट की ओर से संचालित माई किड्स स्कूल में छठ पूजा का पर्व सूर्य देव को धन्यवाद देने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाता हैl
स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि छठ पूजा में लोग सूर्य देव की बहन छठी मईया की पूजा मनोकामना पूरी करने के लिए और लंबी उम्र के लिए करते है । पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठ पूजा की शुरुआत महाभारत के समय में हुई थी l
छात्राओं ने गीत गाते हुए पारंपरिक विधान के साथ सूर्य देव को अर्ध दिया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ छठ पूजा में भाग लिया। सभी ने त्योहार का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल की प्राचार्य ईशा गोयल , स्कूल के शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का योगदान था।
