जी टाउन क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत क्लब के कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को न्यूनतम 31,108 रुपये, औसत 36,481 रुपये तथा अधिकतम 40,503 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह, वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जयसवाल और रोशन डे ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, यूनियन कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मो. हामिद ने हस्ताक्षर किए।
