डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने शिक्षा, सेवा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में अपने आठ गौरवशाली दशक पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार, 21 नवंबर को कदमा स्थित डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:45 बजे शुरू होगा।
संस्था की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी। पिछले आठ दशकों में डीबीएमएस ने शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्था के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों के माध्यम से सात हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें बालिकाओं के लिए विशेष हिंदी विद्यालय, आईएससी बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन सहित अलग-अलग संस्थान शामिल हैं।
औपचारिक शिक्षा के साथ संस्था बेकिंग, सिलाई और कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसके तहत रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
