बिहार के अररिया शहर के बीचोंबीच एक आभूषण दुकान में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सनसनीखेज वारदात अररिया शहर के बस स्टैंड से चांदनी चौक जाने वाली व्यस्त मुख्य सड़क पर स्थित ‘शगुन ज्वेलरी’ की है।
व्यस्ततम इलाके में हुई इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार और नगर थाना की पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू कर दी।
