November 20, 2026
WhatsApp Image 2026-11-19 at 9.46.39 AM

महेश्वरी युवा संगठन, जमशेदपुर की ओर से आयोजित ‘मेरे सपनों का झारखंड-राज्यपाल के नाम एक पत्र’ कार्यक्रम के तहत चयनित सात बच्चों ने बुधवार को राजभवन, रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और अपने पत्र सौंपे।

राज्यपाल ने बच्चों के विचारों और सपनों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों के लिए स्वयं भी एक पत्र लिखने की बात कही।

बच्चों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और पर्यावरण जैसे विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।संगठन के अध्यक्ष निखिल सारदा ने राज्यपाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस मुलाकात से बच्चों में झारखंड के विकास के लिए सकारात्मक योगदान देने का उत्साह बढ़ेगा। राज्यपाल से मिलने वालों में खुशी आगीवाल, काव्या लड्ढा, आरव लड्ढा, आराध्या दरगड़, दिशा सारदा, अनन्या दरगड़ और अर्नव सारदा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *