October 8, 2026
image (2)

प्रखंड क्षेत्र में सर्वे कार्य के दौरान रुपये लेने का दावा किए जा रहे एक व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो नूनफरा पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित मोहनपुर का बताया जा रहा है। इसमें मौजा संख्या-882 में तैनात सर्वे अमीन रमण कुमार के रुपये लेने का दावा किया जा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले का संज्ञान लिया गया है। प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति किसी से रुपये लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि रुपये लेने वाला व्यक्ति संबंधित सर्वे अमीन है। हालांकि, वीडियो में रुपये किस कार्य के एवज में लिए गए और लेन-देन की वास्तविकता क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में एएसओ सुभाष कुमार ने बताया कि संबंधित अमीन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अमीन के जवाब के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, वीडियो के प्रसारित होने के बाद सर्वे कार्य में कथित लेन-देन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता विभागीय जांच और संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *