November 24, 2026
WhatsApp Image 2026-11-23 at 10.01.56 AM

नेपाली सेवा समिति परिसर में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रीश्री सत्यनारायण पूजा धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इसे लेकर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दमाई की अध्यक्षता में समिति कार्यालय में विशेष बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे पूजा-अर्चना से होगी। पूजा के लिए बनारस से पंडित माधव ईश्वर उपाध्याय को आमंत्रित किया गया है। उनके साथ स्थानीय पंडित नारायण प्रसाद और भीम प्रसाद पोखरेल भी पूजा संपन्न कराएंगे। पूजा शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
इसके बाद नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय गोरखा परिवार के बच्चे नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को नेपाली कवि भानुभक्त आचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में झारखंड के अलावा बंगाल, ओडिशा और बिहार से भी गोरखा समाज के लोग शामिल होंगे। समारोह में समाजसेवी विकास सिंह, टीके राय, उमेश गुरुंग और अमित सिंघानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय कमेटी के महामंत्री शंकर थापा, परिषद के चेयरमैन गोपाल सिंह थापा, पूजा कमेटी के महासचिव सूरज थापा सहित समिति एवं परिषद के पदाधिकारी, सदस्य और आजीवन सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *