कुशवाहा संघने मानगो केदार बगान की रहने वाली दिवंगत पिंकी कुमारी व उसकी चार वर्षीय बेटी की दुखद मौत पर गंभीर चिंता जताई । संघ ने पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्त किया है । घरेलू कलह का परिणाम ऐसा दुखद होगा किसी ने शायद यह सोचा भी न होगा। आज जबकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपना परचम लहरा रही है तब भी समाज आज लड़के की कामना में किसी भी मां को प्रताड़ित किया जाना अपराध ही है। कुशवाहा संघ ने इसकी घोर निन्दा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को कुशवाहा संघ जमशेदपुर कार्यकारिणी ने साकची स्थित कुश भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस घटना पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली एक बाहरी महिला सुनीता ओझा द्वारा कुशवाहा संघ के अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की कोशिश की निन्दा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करती है। साथ ही दिवंगत पिंकी देवी की दो बच्चियों की इलाज के लिए उनके परिजनों को यथासंभव संघ की तरफ से संरक्षण एवं सहायता देने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के सचिव रामकुमार सिंह, रामानंद भक्त, नवल किशोर प्रसाद , सुशील सिंह , अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष सिंह एवं ट्रस्टी गोपाल प्रसाद, अतुल आनंद , किशोरी प्रसाद , रामकुमार , परशुराम प्रसाद , राहुल प्रसाद सहित अन्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य गण मौजूद रहे ।
