May 13, 2026
HEALTH

एएनएम स्कूल में छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण में जाने से पहले कैप पहनायी गई, मनोबल बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. साहिर पॉल ने 30 छात्राओं को कैप पहनाकर दीप जलाकर सेवा की शपथ दिलायी।

उन्होंने छात्राओं को नर्सिंग के कार्यों, अनुशासन व मानवता की सेवा के महत्व के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने अनुशासन, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही एएनएम अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने कैपिंग सेरेमनी के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी परंपरा महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल से जुड़ी है, जिन्होंने नर्सिंग सेवा को नयी पहचान दी. इस मौके पर एएनएम स्कूल की प्राचार्या पुष्पिता साहू व अन्य नर्सिंग ट्विटर व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *