अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान व विकास के क्षेत्र में अपना अमिट छाप छोड़ने वाले सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक स्तर के कार्मिकों, विद्यार्थियों, अस्थाई कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने रक्तदान के महत्त्व को समझते हुए सामाजिक जन कल्याण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 85 यूनिट रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के उप-निदेशक डॉ एस सिवाप्रसाद ने किया। इस अवसर पर प्रयोगशाला के प्रशासन नियंत्रक श्री जय शंकर शरण, मुख्य वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार, डॉ देवव्रत मिश्रा, डॉ कमला कांत साहू, डॉ शर्मिष्ठा सागर, डॉ एम मालथी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह उपस्थित थीं।
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी के कुशल निर्देशन व जय शंकर शरण, प्रशासन नियंत्रक के मार्गदर्शन में आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एनएमएल स्टाफ क्लब के डॉ संजय अग्रवाल, रोहित मुदी, परमार्थ सुमन, विजय आनंद मुखी, झुमकी हैत, संतोष राय के साथ-साथ इस प्रयोगशाला के सुरक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार मुदी, डॉ अंजनी कुमार साहू, संजय कुमार, अजय पुराण एवं तुलसी मुखी ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
