September 26, 2026
HEALTH

झारखंड रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे. इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की ओर से की जा रही मांगों से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष चटर्जी ने की।

रविवार की शाम साकची स्थित स्टील सिटी क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय, एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष चटर्जी, सचिव मानस मुखर्जी समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसोसिएशन के सचिव मानस मुखर्जी ने फार्मेसी काउंसिल के गठन में हो रहे देरी, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू  करने की, डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा समिति का सुधार, राज्य में फार्मेसी संस्थाओं की निरीक्षण व्यवस्था, प्रशांत पांडेय का कार्यकाल, राज्य में औषधि निरीक्षक व फार्मेसी इंस्पेक्टर का बहाली करने की मांग से अवगत कराया. कार्यक्रम में फार्मासिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डा. पद्म चरण बेहरा ने सभ्ी को फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और मरीजों की सुरक्षा में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के वरीय सदस्य विनय कुमार महतो ने आने वाले समय में फार्मासिस्ट का जिम्मेदारी का बारे में जानकारी दिया. कार्यक्रम का संचालन विशाल पांंडेय व धन्यवाद ज्ञापन राम लखन यादव ने किया. इस मौके पर जमशेदपुर के सीनियर फार्मासिस्ट जितेंद्र शर्मा ,उमेश गुप्ता, उमेश लाल ,देवी प्रसाद दास, गौरव कुंडू, संगठन के अमित साहू, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *