June 11, 2026
tata steel (2)

टाटा स्टील में एक बार फिर ग्रेड रिवीजन की संभावनाएं बढ़ गई है. कर्मचारियों के बीच में यह चर्चा हो रही है कि एक या दो दिन में ग्रेड रिवीजन हो सकता है।  टाटा स्टील कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक जनवरी, 2025 से लंबित है। टाटा स्टील प्रंबधन व टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के बीच पिछले कुछ दिनों से ग्रेड रिवीजन को लेकर लगातार वार्ता चल रही थी इस बीच यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह व महामंत्री सतीश सिंह के नई दिल्ली ईपीएस-95 मामले को लेकर केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मावंडिया से मिलने के लिए चले जाने के कारण चार दिनों से वार्ता बंद है।बुधवार के टाटा वर्कर्स यूनियन के तीनों पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंच गए हैं।

 कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सन्याल भी जमशेदपुर आ गई है. बताया जाता है कि वे शुक्रवार तक जमशेदपुर में रहेंगे। वहीं जानकारी यह भी है कि यूनियन अध्यक्ष की पत्नी का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उनका फिर कोई ऑपरेशन होना है लेकिन उन्हें छोड़ कर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी जमशेदपुर आ गए हैं।  गुरुवार की दोपहर टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सन्याल के साथ बैठक होनी है. ऐसे में चर्चा है कि एक-दो दिन में ग्रेड रिवीजन पर मुहर लग जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *