June 11, 2026
TATA STEEL (2)

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व टाटा स्टील के बीच आयोजित होने वाली त्रैमासिक बैठकों के तहत बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वेंडर व व्यवसायी मौजूद थे।

बैठक में टाटा स्टील की ओर से चीफ प्रोक्योरमेंट रंजन कुमार सिन्हा, चीफ प्रोक्योरमेंट (एमआरओ एंड सर्विसेज) रजत मधुर, चीफ प्रोक्योरमेंट (लॉजिस्टिक्स) शांतनु वर्मा, चीफ प्रोक्योरमेंट (डिलीवरी मैनेजमेंट) राणा दास सहित वी. सुरेश विजयन,शरबनी झा, सत्यव्रत महापात्रा, कुमार गोपाल, रोमा साहनी, अशोक कुमार, विशाल चंद्रा, ए. रमेश बाबू, रत्नेश कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, पवन कुमार, दविंद्र सिंह व तुषार कुमार मौजूद थे।

इस मौके पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर स्थानीय वेंडरों एवं टाटा स्टील के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाते हुए लगातार वेंडरों की समस्याओं को कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाता रहा है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग भी चैम्बर द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक एवं गंभीर प्रयास करता रहा है, जो वेंडर हित में कंपनी की उच्चस्तरीय कार्यप्रणाली को दर्शाता है. इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि चैम्बर द्वारा इस प्रकार की बैठकों का आयोजन अत्यंत सराहनीय है जिससे टाटा स्टील व वेंडरों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित होता है तथा समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया. चैम्बर के मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने वेंडरों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के आधार पर निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक का संचालन चैम्बर सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सचिव बिनोद शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *