June 10, 2026
MANGO (2)

जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकिरनगर रोड नंबर-18 में मंगलार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान व सिविल सर्जन डा. सााहिर पॉल ने किया. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्वास्थ्य केन्द्र इस क्षेत्र के लोगों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने कहा कि ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो क्षेत्र में किसी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के अभाव के कारण यहां के निवासियों को सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल व सदर अस्पताल जाना पड़ता था। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जाकिर नगर के प्रारम्भ होने से क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी को गुणवत्तापूर्ण व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीक में मिलेगी. सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने कहा कि इस नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बजे तक ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा  प्रत्येक सप्ताह गुरुवार व शनिवार को बच्चों के टीकाकरण की सुविधा, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्श व अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता, गैर-संचारी रोगों की जांच व उपचार, एंटी नेटल चेकअप सेवा, आवश्यक जांच सुविधाएं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता व रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *