June 17, 2026
image (4)

रोहतास जिले में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, बेखौफ चोरों ने कोचस नगर पंचायत के बक्सर रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से लगभग 15 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लोग पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने बीती रात अंधेरे का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया। लगभग चार से पांच की संख्या में पहुंचे चोरों ने पहले एटीएम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर गैस कटर के माध्यम से एटीएम को काटकर 15 लाख रुपये ले भागे। इस दौरान उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान छुपाई जा सके। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार सुबह स्थानीय लोग जब एटीएम के समीप पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। क्षतिग्रस्त एटीएम और चारों तरफ बिखरे सामान को देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम की घेराबंदी कर घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक्सिस बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर चोरी हुई राशि का आकलन कर रहे हैं। बैंक अधिकारियों ने लगभग 15 लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया है। इधर स्थानीय लोगों ने कोचस पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मामले में सदर डीएसपी-2 संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से गैस कटर मशीन बरामद की गई है। इसके अलावा कैमूर जिले के मोहनिया से घटना में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।
मामले में सदर डीएसपी-2 संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से गैस कटर मशीन बरामद की गई है। इसके अलावा कैमूर जिले के मोहनिया से घटना में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *