June 17, 2026
image (5)

दरभंगा के चर्चित यामाहा शोरूम हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी सोनू पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक शोरूम मैनेजर फैज अहमद की शिकायत पर नौकरी जाने से आरोपी नाराज था. इसी रंजिश में उसने बाइक के शॉकर से हमला कर हत्या कर दी थी. CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी हुई

बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े हुए चर्चित यामाहा शोरूम हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. शोरूम मैनेजर फैज अहमद की हत्या के आरोपी सोनू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और स्कूटी भी बरामद कर ली है. दरभंगा सदर के SDPO राजीव कुमार ने खुलासा करते बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस मुख्य वजह बनकर सामने आई है. आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *