May 2, 2026
image (1)

थाना क्षेत्र के समनपुरा गांव में गुरुवार की रात अपराधी को पकड़ने गए बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
घटना में थाना प्रभारी घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बताया जाता है कि किसी मामले में बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार समनपुरा गांव से एक आरोपित सन्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस दल पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार वहां से बचकर नौबतपुर थाने पहुंचे एवं घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नौबतपुर थाने में 6 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो नामजद आरोपी अनुराग उर्फ सन्नी (28) और विजेंद्र कुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बिहटा पुलिस ने एक कार से एक पिस्टल और कई गोलियां बरामद की थीं।
इसी मामले के आरोपी सन्नी को पकड़ने के लिए बिहटा थाना प्रभारी नौबतपुर के समनपुरा गांव पहुंचे थे। घायल थाना प्रभारी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *