June 29, 2026
image (7)

हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 12874 के एसी कोच में शराब के नशे में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दिवाकर सिंह को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने कोडरमा स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक अपने को निजी सिक्योरिटी गार्ड बता रहा है। उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह कारतूस तथा 18 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में जीआरपी कोडरमा थाना में बीएनएस रेलवे एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *