April 26, 2026
WhatsApp Image 2026-03-11 at 10.20.07 AM

बरेज गांव के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
(डीएफसी) के ट्रैक को पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो
गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्र प्रिंस कुमार (24 वर्ष) और रोहित कुमार (22 वर्ष) मंगलवार की सुबह गांव के उत्तर दिशा में स्थित खेत में सरसों की फसल काटने जा रहे थे। खेततक जाने के लिए उन्हें डीडीयू-गया रेलखंड के साथ-साथ डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ट्रैक पार करना पड़ता है। दोनों भाई डीएफसी ट्रैक पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषाण था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *