September 11, 2026
yHVZncPRZr63mezRX20IyKLrSkv

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच निर्माताओं ने ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया में ‘रामायण’ अब अपनी वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोनी पिक्चर्स ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक ‘रामायण’ अब ऑस्ट्रेलिया में 5 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की वैश्विक रिलीज पहले से 6 नवंबर निर्धारित है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधे टकराव और खासतौर पर थिएटर और आईमैक्स स्क्रीन्स के बंटवारे से बचने के लिए ‘रामायण’ की रिलीज एक दिन पहले कर दी गई है।

हालांकि, इस बदलाव का असर फिल्म की अन्य रिलीज तारीखों पर नहीं पड़ा है। ‘रामायण: भाग 1’ दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को लेकर देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *