April 26, 2026
WhatsApp Image 2026-03-11 at 10.28.24 AM

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध की आशंका में एक महिला की हत्या कर दी।
मंगलवार की सुबह घटना का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान नसरुद्दीन बैठा की 48 वर्षीय पत्नी कमरूल बीबी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी। मृतका के पति कोलकाता में बिजनेस करते हैं। बेटा-बहू भी कोलकाता में रहते हैं। बेटा निजी बैंक में कार्यरत हैं।
बताया जाता है कि अपराधी घर के पीछे की दीवार के सहारे चढ़कर भीतर दाखिल हुए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला की हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *