November 3, 2026
WhatsApp Image 2026-11-03 at 10.10.05 AM

राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) की ओर से केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) के अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय धातु पाइपों पर एक्सपोजर प्रशिक्षण कार्यक्रम (ETMP’26) का शुभारंभ 2 नवंबर 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी तथा मैटेरियल्स इंजीनियरिंग डिवीजन (MTE) के प्रमुख डॉ. एस. शिवप्रसाद ने संबोधित किया। उन्होंने तकनीकी क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, धातु पाइपों की विश्वसनीयता एवं बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में सामग्री परीक्षण, गुणवत्ता आश्वासन और निरीक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीआईपीईटी के अधिकारियों को धातु पाइपों के निर्माण, सामग्री अभिलक्षणन (Material Characterisation), भौतिक धातुकर्म (Physical Metallurgy), यांत्रिक परीक्षण, गैर-विनाशकारी परीक्षण (NDT), संक्षारण मूल्यांकन, सुरक्षात्मक कोटिंग तथा गुणवत्ता निरीक्षण के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न सीआईपीईटी केंद्रों से कुल 12 तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञ व्याख्यानों, प्रयोगशाला प्रदर्शनों, तकनीकी संवाद एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सामग्री मूल्यांकन, परीक्षण पद्धतियों, प्रासंगिक भारतीय मानकों तथा स्टील पाइप, ट्यूब और डक्टाइल आयरन (DI) पाइपों के निरीक्षण संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

यह पहल इंजीनियरिंग सामग्रियों एवं उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार के उद्देश्य से वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार, तकनीकी क्षमता निर्माण तथा विभिन्न संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ बनाने के प्रति सीएसआईआर-एनएमएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बिराज कुमार साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *