केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसमें जमशेदपुर पब्ल्कि स्कूल बारीडीह की श्रेया जंपाना 98.6 प्रतिशत अंक के साथ कोल्हान टॉपर बनी. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर का अर्चिस्मान बनर्जी व चिन्मया विद्यालय टेल्को की कुमारी अदिति 98 प्रतिशत के साथ दूसरे व डीएवी बिष्टुपुर के शिराज मजुमदारव अंशुमन कुमर सिंह व रिया सक्सेना 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बुधवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है. 6140 छात्रों ने परीक्षा दी थी. सिटी कोऑर्डिनेटर की ओर से बताया गया कि शहर के 95 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.7 रहा, जबकि लडक़ों का 94.3 प्रतिशत दर्ज किया गया. पिछले वर्ष की तुलना करें तो उस समय कुल परिणाम 94.9 प्रतिशत था, जबकि इस बार इसमें लगभग 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भले ही यह वृद्धि मामूली हो, लेकिन यह छात्रों की मेहनत और निरंतर सुधार को दर्शाती है।
इस वर्ष की परीक्षा में जंपाना श्रेया ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व परिवार में खुशी का माहौल है। कुल मिलाकर, इस बार का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा, जिसमें पास प्रतिशत में सुधार के साथ-साथ छात्राओं ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
रैंक छात्र का नाम स्कूल का नाम प्रतिशत ()
1 श्रेया जंपाना जेपीएस स्कूल 98.6 प्रतिशत
2 कुमारी अदिति चिन्मया विद्यालय, बिष्टुपुर 98.0
2 अर्चिस्मान बनर्जी डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 98.0
3 रिया सक्सेना डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.8
3 अंशुमान कुमार सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.8
3 शिराज मजूमदार डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.8 प्रतिशत
4 सुनिधि, दीप्ति व श्रीनिधि विद्या भारती चिन्मया, टेल्को 97.6
4 दर्शन बोथरा सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल 97.6
5 शौर्य साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.4
6 सांझ विद्या भारती चिन्मया, टेल्को 97.2
6 मयंक मिश्रा डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.2
7 प्रवीण राणा विवेक विद्यालय, गोविन्दपुर 97.0
7 आर्यन रथ जुस्को स्कूल, कदमा 97.0
7 रुद्रांश मिश्रा विद्या भारती चिन्मया, टेल्को 97.0
7 प्रगति व सुभोजित डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 97.0
8 अभिज्ञान कुमार जुस्को स्कूल, कदमा 96.8
8 अंकुर कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 96.8
9 अन्वेषा मंडल जेपीएस स्कूल 96.4
10 बानी गिरी जुस्को स्कूल साउथ पार्क 96.2
10 मुकुल साहू: केपीएस एनएमएल 96.2
10 अंकिता रॉय बर्मन डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर 96.2 प्रतिशत
