अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जियोफाइनेंस ने डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। १९ से २१ अप्रैल २०२६ के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत, २,००० रुपये या उससे अधिक का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ग्राहकों को १% अतिरिक्त सोना मिलेगा, जो अधिकतम १,००० रुपये तक सीमित है। इसके अतिरिक्त, ५,००० रुपये के एकमुश्त निवेश या १,५०० रुपये की एसआईपी शुरू करने पर ग्राहकों को दोगुने जियोपॉइंट्स का लाभ भी दिया जाएगा। यह सारी खरीदारी जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से की जा सकती है।
बड़े निवेश पर विशेष इनाम के तौर पर, १०,००० रुपये या उससे अधिक का निवेश करने वाले ग्राहक ‘अक्षय तृतीया मेगा ड्रा’ का हिस्सा बन सकेंगे। इस ड्रा के ५ भाग्यशाली विजेताओं को २४ कैरेट का १ ग्राम डिजिटल गोल्ड इनाम में दिया जाएगा, जो ३० अप्रैल २०२६ तक उनके खातों में जमा हो जाएगा। जियो गोल्ड प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि ग्राहक मात्र १० रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे नकद या सोने के सिक्कों के रूप में रिडीम भी कर सकते हैं।
