October 26, 2026
WhatsApp Image 2026-10-26 at 9.55.27 AM

राज क्लब गंडा समाज की ओर से रविवार को बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया ने विभिन्न जिलों और राज्यों से आए अतिथियों को सम्मानित किया।
सम्मेलन में महिला समिति के सदस्यों ने झारखंड में गंडा समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में रायपुर से राजकुमार बारिक, चक्रधरपुर से बजरंगी दास, धनबाद से दिलीप सुना, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह और समाजसेवी शिव कुमार हांसदा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष लक्ष्मी महानंद, संध्या सोना, रजनी बाघ, राजू नाग, धर्मेंद्र दीप, सागर सोना, सोनू सोना, मनोज नाग, गणेश टांडिया, रथो हरपाल, रवि महानंद और शंकर टांडी सहित समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *