April 16, 2026
bihar (2)

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के एक मैनेजर के साथ 10 प्रतिभागियों के ग्रुप ने 31 मार्च से 11 अप्रैल, 2026 तक एवरेस्ट बेस कैप ट्रेक पूरा किया जिनमें तीन महिला प्रतिभागी भी हैं. इस टीम का नेतृत्व टीएसएएफ के मैनेजर अनंत राणा ने किया, जिन्होंने वर्ष 2022 में एक प्रतिभागी के रूप में ट्विन पीक शिखर फतह किया था व इसके बाद दार्जिलिंग स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी पूरा किया. अनंत ने हाल ही में न्यूजीलैंड में अपना फुल आयरनमैन रेस पूरा किया, ने पूरे अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके अनुभव और रोचक किस्सों ने ट्रेक के दौरान टीम को काफी प्रेरित और उत्साहित किया।

समूह ने 17,598 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक ट्रेक किया, जिसमें सभी 10 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप (17,598 फीट) तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. एक प्रतिभागी टाटा स्टील जमशेदपुर के स्पोट्र्स विभाग से थे, जबकि 9 प्रतिभागी टाटा स्टील के बाहर से थे. प्रतिभागियों की उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच है. टीम ने दुध कोशी नदी के किनारे-किनारे चलते हुए नामचे बाजार तक का मार्ग तय किया, जो अपने साहसी शेरपा समुदाय के लिए प्रसिद्ध एक गांव है।

रास्ते में उन्हें तेंगबोचे जैसे सुंदर गांवों में शेरपा संस्कृति को नजदीक से समझने और अनुभव करने का भरपूर अवसर मिला. 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरते शून्य से नीचे तापमान, तेज हवाओं, बर्फबारी, रोजाना लंबी पैदल यात्रा और लगातार ऊंचाई बढऩे जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, सभी प्रतिभागियों ने अद्भुत साहस और दृढ़ता का परिचय दिया और सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप (17,598 फीट) तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

प्रतिभागियों के नाम

नेहा शाह, राजीव कुमार रुंगटा, मनीष भौका, प्रीति भौका, कुणाल षारंगी, शाहिल धनुका, सुमित्रा शाह, अनन्या लेपी, चेतन कुमार व प्रतीक सराओगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *