April 16, 2026
education

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह की छात्रा श्रेया जंपाना ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ कोल्हान टॉप किया है. जंपाना श्रेया जो एक मेधावी और मेहनती छात्रा हैं, ने यह उपलब्धि लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से हासिल की. उनकी यह सफलता न केवल उन्हें क्षेत्र के टॉप विद्यार्थियों में शामिल करती है, बल्कि स्कूल के उच्च शैक्षणिक स्तर को भी दर्शाती है. श्रेया,जो वर्तमान में विशाखापत्तनम में रह रही हैं. उन्होंंने टॉपर बनने का राज बताते हुए कहा कि पूरे वर्ष पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया व एक सुनियोजित अध्ययन दिनचर्या का पालन किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया. उसके पिता का स्वरोज है. फिलहाल वे लोग विशााखापत्तनम में ही रहने लगे हैं. जमशेदपुर में वे विजया गार्डेन में रहते थे. स्कूल प्रबंधन ने श्रेया को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी लगन व समर्पण की सराहना की. साथ ही शिक्षकों के प्रयासों को भी सराहा, जिन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया. श्रेया की इस सफलता से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर में गर्व का माहौल है. उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

शेन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर, 15 अप्रैल (रिपोर्टर): सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शेन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. घोषित परिणामों में छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर अपनी मेहनत व लगन का परिचय दिया. इस वर्ष पिहू पर्ल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया. शौर्य श्री ने 95.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशु कुमार 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा प्रतीक पसारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंशुमान डैश और आरुष अक्षज ने 90.8-90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. आदित्य प्रकाश ने 90.6 प्रतिशत, चर्चिता पाठक ने 90.2 प्रतिशत तथा अली रजा अहमद, शिखा और स्नेहा महांती ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जतायी स्कूल की प्राचार्या तंद्रिमा बनर्जी ने छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की. प्राचार्या प्रशासनिक डॉ. केया अदक और मुख्य अध्यापिका श्रीमती सिमरन सग्गू ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

वैली व्यू स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत

जमशेदपुर, 15 अप्रैल (रिपोर्टर): टेल्को टीआरएफ नगर स्थित वैली व्यू स्कूल का सीबीएसई सेकेंड्री एग्जाम परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम आया है. यहां के कुल 140 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें सभी बेहतर अंक प्राप्त किया है. दस विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल की जिनमें मृदुला मिश्रा को 94.40 प्रतिशत, रीतिका कुमारी 93.4, केके सिंह 92.60, एन लाल 9.8, स्नेहा उपाध्याय 91.6, आदिति कुमारी 91, मयंक 91, अमारा ताजीन 90.6, सृष्टि कुमारी 90.6 व रितिका मल्लिक को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जेके पांडेय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. कहा है कि इस बार बच्चों का मैथ में आवरआल माक्र्स डाउन हुआ है।

विवेक विद्यालय का दसवीं के बच्चों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय का छात्र प्रवीण राणा ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा विद्यालय की छात्रा नंदिनी कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कुणाल सिंह, निहारिका कुमारी व अभिनव राज सिंह ने 93त्न अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. परीक्षा में कुल 173 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष सभी दृष्टिकोण से विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा है. दसवी के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

पत्रकार के पुत्र नमन को 96.4 प्रतिशत अंक मिला

टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में अध्यनरत नमन प्रसाद को सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया. पत्रकार लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र इसी विद्यालय में प्लस वन साइंस से पढ़ाई के साथ जेई की तैयारी कर रहा है। आगे चलकर वह इंजीनियर बनना चाहता है. नमन के उत्कृष्ट प्रदर्शन से घर के साथ मोहल्ला में खुशी का माहौल है. अपने सफलता के पीछे उसने स्कूल के शिक्षक के साथ माता-पिता के सहयोग को बताया।

बारीडीह हाईस्कूल में कुन्दन ठाकुर बना स्कूल टॉपर

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बारीडीह हाई स्कूल का छात्र कुन्दन ठाकुर 95.8 प्रशित अंक के साथ स्कूल टॉपर बना. वहीं दूसरे स्थान पर अनमोल कुमार  94.4 प्रतिशत व स्मिता कुमारी 87. 2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *