May 1, 2026
image (3)

बिल्डर के इशारे पर पटना निबंधन कार्यालय में सेंध लगाकर वर्ष 1940 से 1945 तक का दस्तावेज चुराने पहुंचे गिरोह के चार बदमाशों को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर सरगना सहित तीन अन्य बदमाशों को कटिहार से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक कार, उसके अंदर एक हाथ लंबा लोहे का खंती, लोहे का दबिया, मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपितों की पहचान कटिहार के मुफ्सिल के मो. फसीम (गाड़ी का चालक), निमाकुल वार्ड नं दो निवासी अख्तर अंसारी, हाजीटोला वार्ड नं छह निवासी अरमान खान उर्फ सरफराज खान और हाजीटोला वार्ड छह के ऐजुल खान के रूप में हुई है। तीनों कटिहार के दंडखोरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी निशानदेही पर कटिहार पुलिस ने मसीउर रहमान उर्फ मुन्ना खान, सुरेश कुमार सिंह और प्रदुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों भी कटिहार के निवासी हैं। इसमें एक बिल्डर बताया जा रहा है। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि बुधवार की देर रात गांधी मैदान थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कटिहार से कुछ चोर चोरी करने की नियत से उजले रंग की कार से गांधी मैदान थाना क्षेत्र में घूम रहे है। गश्ती टीम छज्जू बाग होमगार्ड कार्यालय पहुंची तो निबंधन कार्यालय के पास एक उजले रंग का की कार खड़ी थी एवं निबंधन कार्यालय के चारदिवारी पर तीन व्यक्ति को हाथ में लोहे के रड जैसा लेकर चढ़े हुए थे। वह पुलिस टीम को देखकर चारदिवारी से कूदकर गाड़ी में बैठ गए और सभी भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी को रोककर देखा गया तो उसमें चालक सहित कुल लोग सवार थे। पूछताछ करने पर पकड़े गए संदिग्धों ने बताया कि वर्ष 1940 से 1945 तक का दस्तावेज चोरी करने के लिए उनके बास मसीउर रहमान, सुरेश, प्रदुमन, कैफी खान ने कार से भेजे थे। पूछताछ में पता चला कि इन्हें 40 हजार रुपये प्रत्येक आदमी को देने के लिए बोले थे। पकड़े गए आरोपितों ने पूर्व में तीन लोगों के कहने पर अक्टूबर 2024 में कटिहार निबंधन कार्यालय में दस्तावेज चोरी करने एवं बिहार में अन्य जगह भी दस्तावेज की चोरी करने की बात स्वीकार की गयी है।
इसके बाद सहायक थाना कटिहार को सूचित किया गया, जिसपर सहायक थाना कटिहार ने मसीउर रहमान उर्फ मुन्ना खान, सुरेश कुमार सिंह, प्रदुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *