May 1, 2026
image (4)

चार साल पहले खुद को हाईकोर्ट का जज बताकर तत्कालीन डीजीपी को काल करने के अपराध में जेल जा चुका अभिषेक अग्रवाल उर्फ अभिषेक भोपालका एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। इस बार वह खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर सरकारीकर्मियों को लगातार फर्जी कॉल कर रहा था। बिहार एसटीएफ के साथ भोजपुर एवं पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वह नागेश्वर कालोनी के अजय निलायन अपार्टमेंट में रहता है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पटना सहित कई अन्य जिलों के वरीय सरकारी कर्मचारियों को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बनकर लगातार फर्जी कॉल किए जा रहे थे। इसको लेकर भोजपुर के नवादा थाने में 28 अप्रैल को ही एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। पुलिस की तकनीकी जांच में उसके पटना में होने की सूचना मिली जिसके बाद छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के बाद उसे भोजपुर के नवादा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। उसके विरुद्ध आर्थिक अपराध इकाई के अलावा पटना के खाजेकलां और भोजपुर के थाने में तीन आपराधिक कांड दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *