June 5, 2026
BIHAR (2)

विश्व पर्यावरण दिवस gbके उपलक्ष्य में टाटा स्टील के स्पोट्र्स विभाग व इन्वायरमेंट मैनेजमेंट विभाग की ओर से कीनन स्टेडियम व जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण किया गया. इस मौके पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने भाग लिया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।

इस दौरान 38 पौधे लगाए गए, जिनमें जारुल, महोगनी व सागवान के पौधे शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना व सतत पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देना था।

टाटा स्टील के खेल व पर्यावरण प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभायी। इस दौरान पौधारोपण अभियान के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *