June 5, 2026
TATA GROUP

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जो डिजिटल सुविधा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ती है. टाटा ग्रुप के नेट जीरो 2045 लक्ष्य के अनुरूप, कंपनी ने अपने ई-बिलिंग सिस्टम को मजबूत किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि ई-बिल के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक उपभोक्ता के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा।

टाटा स्टील यूआईएसएल ने कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. अब तक 4,899 मीट्रिक टन नगर निगम के कचरे को उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदला जा चुका है. पहली बार यह खाद जमशेदपुर के नागरिकों के लिए उपलब्ध करायी गई, जिसे वे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. शहर के कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलकर टाटा स्टील यूआईएसएल सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रही है।

यह पहल कंपनी की अन्य पर्यावरणीय उपलब्धियों, जैसे 34.83 मेगावाट पीक रूफटॉप सोलर क्षमता व हर वर्ष एक लाख से अधिक पौधों के रोपण को और मजबूत बनाती है।  इन पहलों के माध्यम से टाटा स्टील यूआईएसएल एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा नागरिकों को भी इस अभियान का भागीदार बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *