September 24, 2026
UNIVERCITY

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय पटना और MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में 21-22 सितंबर को एसएस कॉलेज, पटना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 आयोजित हुआ। सम्मेलन में बिहार के 30 और झारखंड के 22 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस दौरान एनएसएस की भूमिका, युवा नेतृत्व, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत-2047 में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। विभिन्न सत्रों में न्यू एज वालंटियरिज्म, जमीनी स्तर पर एनएसएस गतिविधियों, PFMS एवं TSA हाइब्रिड मॉडल सहित अन्य विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. पुष्प लता ने सम्मेलन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन के दौरान बिहार और झारखंड के विश्वविद्यालयों ने अपनी एनएसएस गतिविधियों और उत्कृष्ट कार्यों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *