लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से डिमना के निकट गेरुआ गांव स्थित फुरिदा ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ओल्ड एज होम में आश्रय ले रहीं 28 बुजुर्ग महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर को एएसजी आई हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस दौरान महिलाओं का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच की गई। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायंस शशि गाडिया के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सेवा प्रकल्प का प्रायोजन उन्होंने स्वयं किया। इस मौके पर उन्होंने ओल्ड एज होम के लिए एक रूम हीटर भी दान किया। साथ ही सभी महिलाओं के बीच फल, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष लायंस महारुख मेहता, सचिव ज्योति मिश्रा, शशि गाडिया और शिव शंकर गाडिया ने स्वास्थ्य जांच में योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया।
