September 24, 2026
image (1)

मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा इलाके में बुधवार की शाम एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है।
किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में काफी गहमागहमी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ललित कुमार कपड़े में आयरन करने का काम करता है। वह पिछले करीब तीन महीने से उनकी तीनों बेटियों को लगातार परेशान और उनके साथ छेड़खानी कर रहा था। आरोपी की हरकतों से बच्चियां काफी सहमी हुई थीं। पीड़िता की मां के अनुसार बुधवार शाम जब बच्चियां घर के बाहर मौजूद थीं तभी आरोपी ने एक किशोरी को जबरन पकड़ लिया। वह बच्ची को खींचकर अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दो बच्चियां किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहीं। पकड़ी गई बच्ची ने जब आरोपी की इस नापाक हरकत का पुरजोर विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने बच्ची को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में सख्त कानूनी कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *