August 20, 2026
image (2)

किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि गाय को बचाने के दौरान पहले मां करंट की चपेट में आई, जबकि मां को बचाने दौड़ा बेटा भी करंट की चपेट में आ गया।
मृतकों की पहचान हरेराम शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी और उनके 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार के सामने एक ही पल में दो अपनों को खोने का गहरा दुख टूट पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, हरेराम शर्मा की गाय घास चरते-चरते घर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के करीब पहुंच गई।
वहां बिजली का एक तार लटक रहा था। गाय को संभावित खतरे से बचाने के लिए सीमा देवी तुरंत ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गईं।
गाय को भगाने के दौरान स्टेक की चपेट में आई महिला
बताया गया कि सीमा देवी ने गाय को वहां से भगा दिया, लेकिन इसी दौरान उनका संपर्क ट्रांसफार्मर के स्टेक से हो गया, जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। करंट की चपेट में आने से सीमा देवी वहीं असहाय हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *