August 18, 2026
rail

भारत मंडपम में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम) 2026 ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ।

महोत्सव में देश-विदेश के व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और खरीदारों की व्यापक भागीदारी रही। आयोजन के दौरान 1.8 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि विभिन्न व्यापारिक बैठकों और समझौतों से ₹5,000 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित होने का दावा किया गया।

कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने बताया कि महोत्सव में 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विदेशी प्रतिनिधियों ने भारतीय कारोबारियों के साथ सोर्सिंग, रणनीतिक साझेदारी, संयुक्त उपक्रम, तकनीकी सहयोग, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *