May 13, 2026
politics

ब्रह्मर्षि विकास मंंच की बैठक रविवार को विद्यापतिनगर में शंभू शर्मा के आवास पर हुआ, जिसमें आय-व्यय प्रस्तुत किया गया. वहीं अन्य कार्यक्रम को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई। बह्मर्षि विकास मंंच की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने की. बैठक में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की सफलता के बाद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ विषय प्रवेश कराया. बैठक में आय- व्यय का विस्तृत ब्यौरा मंच के कोषाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने प्रस्तुत किया. बैठक में 14 मई को स्वतंत्रता सेनानी शहीद बैकुंठ शुक्ला की शहादत दिवस 10 नंबर बस्ती में एग्रिको सिदगोड़ा इकाई व 10 नंबर बस्ती इकाई की ओर से मनाने का निर्णय लिया गया. 25 मई को राम मंदिर टेल्को बिरसानगर इकाई की ओर से दिवंगत डी पी सिंह के सम्मान में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया के सम्मान में एक जून को कदमा, सोनारी व बिष्टुपुर इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिला के सभी इकाइयों के अध्यक्ष को उनके लिए गए सहयोग राशि का संपूर्ण ब्यौरे की कॉपी भेंट की गई. जमशेदपुर में नए सिरे से भूमिहार ब्राह्मण परिवार के जनगणना के लिए पारिवारिक विवरणिका की कॉपी, रक्तदान महादान के लिए एक प्रपत्र व इकाईयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सूची का प्रपत्र सौंपा गया। बैठक का संचालन सुधीर कुमार सिंह जबकि धन्यवाद ज्ञापन धन्यवाद ज्ञापन विद्यापति नगर के अध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी ने किया इन लोगों को किया गया सम्मानित ब्रह्मर्षि विकास मंंच ने आठवें सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के सफलता पूर्वक समापन के बाद उसमें योगदान के लिए जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण, ठाकुर गोपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला सचिव श्रीनिवास ठाकुर, सुनील कुमार पांडेय, दिनेश कुमार चौधरी आयूस, बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, गोविन्दपुर इकाई के अध्यक्ष रुपेेन्द्र सिंह, टेल्को बिरसानगर इकाई से अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, अजय सिंह, रमेश कुंवर, अरुण कुमार सिंह डब्लू, रंधीर सिंह, घोड़ाबांधा से मनीष ,10 नंबर बस्ती इकाई से कृष्णा कांत पांडेय, कृष्णनंदन सिंह, मृत्युंजय, कुंदन दीक्षित, विद्यापति नगर से प्रेम रंजन तिवारी, सुनिल कुमार चौधरी, अशोक मिश्रा, शम्भू शर्मा, एग्रीको सिदगोड़ा इकाई से प्रमोद ठाकुर, रविन्द्र पांडेय, दिलीप पांडेय, दया तिवारी, संजय राय, केबुल टाऊन इकाई से श्रीनिवास ठाकुर, राज सिंहासन शर्मा, बारीडीह इकाई से अमरेंद्र कुमार शर्मा, मानगो इकाई से मृत्युंजय सिंह, डी एन सिंह, हरेेन्द्र पांडेय, राम कुमार मिश्रा, चंदन प्रसाद सिंह, युक्तिनाथ, रामप्रकाश पांडेय, मुकेश शर्मा (महासचिव), महेश तिवारी (कार्यकारी महासचिव), योगेन्द्र मौआर का ेसम्मातिन किया गया. इस मौके पर राजीव कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार पांडेय, उमेश तिवारी, ब्रजेश कुमार, रविन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *