ब्रह्मर्षि विकास मंच, मानगो इकाई की बृहद बैठक आज राजस्थान भवन, डिमना रोड, मानगो में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम, स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार, समाज के बीच मंच की गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।
जमशेदपुर,झारखंड की रहने वाली वेटलिफ्टर स्नेहा कुमारी ने सितंबर 2026 में किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में आयोजित 13वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक (2 Gold Medals) जीते हैं। उन्होंने स्ट्रेंथलिफ्टिंग में 175 किलोग्राम और इंक्लाइन बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम वजन उठाकर यह इतिहास रचा है।
इस अवसर पर समाज एवं देश का नाम रोशन करने वाली स्नेहा कुमारी का विशेष रूप से भव्य सम्मान किया गया। उन्हें शॉल, गुलदस्ता एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर उनके माता – पिता को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान के उपरांत स्नेहा कुमारी ने कहा कि वह भविष्य में भी जहां रहेंगी, वहां देश एवं समाज का नाम रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने समाज पर गर्व है ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, शिक्षाविद डॉ. अंगद तिवारी, भाजपा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडे, जिला संरक्षक हरेंद्र पांडे, सुरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, भाजपा महिला नेत्री रेनू शर्मा, राजकुमार पांडे एवं जिला महासचिव मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन इकाई के उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला सचिव शशि कुमार सिंह, मानगो इकाई के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह एवं युक्तिनाथ सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
