May 13, 2026
education

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन व इवनिंग क्लब की ओर से टेंपलेट इवनिंग क्लब में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का 165वीं जयंती मनायी गई. मंच संचालन शुक्ला राय चौधरी ने किया. निखिल भारत जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष झरना कर ने अतिथियों का स्वागत किया. इवनिंग क्लब की अध्यक्ष डा. सौरोज्योति डे अपने वक्तव्य में बहुत सारे टैगोर के अनजाने तथ्य पर प्रकाश डाला.  शाखा के संरक्षक निखिल दत्ता ने भी अपना वक्तव्य रखे है।

निखिल भारत के सदस्यों ने शमिता रक्षित के नेतृत्व में उद्बोधन संगीत व समापन संगीत प्रस्तुत किया. रवीन्द्र नाथ ठाकुर की कविता पाठ, संगीत व नृत्य पेशकश बहुत ही उल्लास में साथ मनाया गया. सर्वरी गुप्ता, शायन घोष, श्वेता मित्र व सिद्धार्थ सेन कविता का मनमोहक प्रस्तुति दी. शिशु शिल्पी मनीषा पाल ने नृत्य पेश किया. अदिति चक्रवर्ती व दीपांकर सेनगुप्ता की संगीत ने सबों दिल जीत लिया. वहीं सिंगर राणा का भी संगीत प्रस्तुति मनमोहक था।

सदस्य कौशिक रॉय का टैगोर का दुर्लभ स्टाम्प संग्रह आकर्षण का केन्द्र बना. कार्यक्रम में शमिता रक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर सुनील सेन, अभिजीत चक्रवर्ती, देवराज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *