June 18, 2026
image

विभाग की टीम ने हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन सभी को सरैया के रेवा रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप से पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे और डिक्की से 1642 पीस हरियाणा निर्मित शराब मिली। मौके से चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो महिला और दो पुरुष हैं। ये चारों पति-पत्नी हैं। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से कार में लोड कर शराब की खेप लाई जा रही है।
इसी आधार पर एएसआइ नीरज कुमार सिंह, राजकुमार और रंजन कुमार सिंह के साथ रेवा रोड में घेराबंदी की गई। इसी बीच छपरा की ओर से कार आती दिखी। इससे रोका गया और तलाशी ली गई तो डिक्की और सीट के नीचे से शराब मिली। कार से हरियाणा रोहतक के शिवजी कालोनी थाना के सुनारी के अजीत इसकी पत्नी सोनू, रोहतक सब्जी मंडी थाना के तेज कालोनी के दीपक और इसकी पत्नी राखी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ कर सभी के विरुद्ध अभियोग दर्ज जेल भेजा गया। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि धंधेबाजों ने पूछताछ में बताया कि उनलोगों को चांदनी चौक पर कार छोड़कर निकल जाने को कहा गया था। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने मोतीपुर के नरियार में छापेमारी कर भुसकौल से चंडीगड़ निर्मित 150 कार्टन विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की। मौके से धंधेबाज सुनील सहनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ कर अभियोग दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मंगाकर स्टाक किया गया है। इसमें से कुछ शराब की आपूर्ति करने की भी बात सामने आई है।

इसी आधार पर एएसआइ नीरज कुमार सिंह के साथ छापेमारी की गई। मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार कर जब भुसकौल की तलाशी ली गई तो इसमें से तीन अलग-अलग ब्रांड की शराब जब्त की गई। छानबीन में स्थानीय अन्य धंधेबाजों के भी नाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *