September 29, 2026
TATA

एल बी एस एम कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत ग़महरिया स्थित सुधा डेयरी उद्योग का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने हरी झंडी दिखा कर विद्यार्थियों को रवाना किया।विद्यार्थियों का नेतृत्व कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर बिनोद कुमार एवं डॉ रानी ने किया। सुधा डेयरी उद्योग में विद्यार्थियों ने  ह्यूमेन रिसोर्स (एच आर), मार्केटिंग, सी एस आर, अकाउंट, प्रोडक्ट पैकेजिंग इत्यादि कार्यों का प्रत्यक्ष देख कर समझा।सुधा डेयरी के एच आर हेड प्रिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोडक्ट्स की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह एवं दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दूध प्राप्त की जाती है जिसे प्रसंस्कृत एवं पैकेजिंग कर के  बाजार में आपूर्ति की जाती है। सुधा डेयरी के एच आर प्रिया ने छात्रों को नई शिक्षा नीति  सिलेबस के अनुसार इंटर्नशिप के लिए ऑफर भी दिया। छात्र इंटर्नशिप के माध्यम से अपना कौशल विकास कर रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस से पूर्व भी एल बी एस एम कॉलेज कॉमर्स डिपार्टमेंट का द्वारा बिजनेस क्विज एवं कॉमर्स फेयर का आयोजन कर छात्रों को प्लेसमेंट व स्व रोजगार  के लिए सार्थक पहल किया है। प्रोo बिनोद कुमार ने सुधा डेयरी के भ्रमण को छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *