September 29, 2026
image (3)

फुलवारी शरीफ। परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में सोमवार को प्रेम प्रसंग का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। यादवचक निवासी भोला यादव के पुत्र राजकुमार यादव ने अपनी प्रेमिका को कुरथौल बुलाया और विवाद के बाद मुर्गा काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया।
गला बुरी तरह कटने से युवती खून से लथपथ होकर मौके पर छटपटाने लगी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपित राजकुमार यादव फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *