August 18, 2026
bihar-education-department-to-sack-3-035-government-teachers-over-fake-degrees--1-830-firs-filed-093805805-16x9_0

पटना में BPSC अभ्यर्थियों का धरना जारी है और इसी बीच BPSC TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आयोग आज यानी मंगलवार शाम शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों ने तीन दिनों के अंदर नोटिफिकेशन नहीं आने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। अब सूत्रों की मानें तो नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके साथ ही भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाए जाने की भी संभावना है। मैथिली के अलावा अन्य विषयों के पदों में भी इजाफा किया जा सकता है।

TRE-4 के लिए अगले महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भर्ती में पदों की संख्या, आवेदन की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *