June 15, 2026
univercity (2)

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शनिवार की शाम आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘बॉलीवुड नाइट’ में देश की बॉलीवुड की पाश्र्व गायिकाओं में शुमार शाल्मली खोलगड़े व देश विख्यात विजुअल डीजे वीडीजे मान ने अपनी अद्वितीय कला और जादुई प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर सुरों, रोशनी और अंतहीन ऊर्जा से सराबोर हो उठा. इस महाकंसर्ट का उत्साह रात तक सातवें आसमान पर रहा, जिसने विद्यार्थियों को जीवन भर के लिए अविस्मरणीय और विशिष्ट यादें प्रदान कीं।

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में आयोजित संगीतमय शाम का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति डा. प्रभात कुमार पाणी, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों, अलग-अलग विभागों के विभागाध्यक्षों व शहर के गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड नाइट 2026 का यह भव्य आयोजन  छात्रों के कठिन परिश्रम, उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता और मानसिक तनाव को दूर कर उन्हें एक नया उत्साह देने का एक जरिया है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. प्रभात कुमार पाणी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने संदेश में कहा कि यह संगीतमय शाम इस बात का जीवंत प्रमाण है कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी केवल उच्च स्तरीय तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक मंच प्रदान करने में भी देश के किसी भी बड़े विश्वविद्यालय से पीछे नहीं है. बालीवुड सिंगर ने बलम पिचकारी, लत लग गई, दारू देसी और बद्तमीज दिल जैसे एक से बढक़र एक सुपरहिट गाने की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *