April 24, 2026
lock

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के सोना लूटने वाले एक ऐसे अंतरराजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पिछले तीन साल में करीब 75 किलोग्राम सोना लूट चुका है। आरोपियों के कब्जे से 14 अवैध ग्लॉक/जिगाना पिस्तौल, 12 मैगजीन और 250 कारतूस बरामद हुआ है।

बिहार का यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के वैशाली निवासी सकलदीप पासवान उर्फ संजीव कुमार पासवान उर्फ अनुज कुमार शर्मा, नालंदा निवासी फंटूश कुमार उर्फ प्रदीप कुमार तिवारी शामिल हैं।

गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के निर्देश पर घटना को अंजाम देते थे। बाद में विकास कुमार उर्फ जॉन राइट को दबोचा गया। इसके बाद‌गिरोह के अगले आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह राजस्थान के उदयपुर में 24 किलोग्राम सोना डकैती के मामले में भी वांछित था। फिर अगले दो आरोपियों पीयूष जायसवाल उर्फ अर्जुन और यश आनंद उर्फ रिशुको दबोचा गया। ये दोनों भाई हैं। इसके बाद रोहित को भी बिहार से धर दबोचा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *